Skip to main content

Top Bmrit

Hard work never fails

2342610534154856043

पटवारी/लेखपाल की लिखित परीक्षा

पटवारी/लेखपाल की लिखित परीक्षा


 **राजस्व उपनिरीक्षक (पटवारी/लेखपाल) की लिखित परीक्षा-2022 अन्य जनपदों के साथ जनपद टिहरी गढ़वाल में दिनांक 12 फरवरी, 2023 को पूर्वाह्न 11.00 बजे से अपराह्न 01 बजे तक आयोजित की जाएगी।**


परीक्षा हेतु जनपद में 34 परीक्षा केन्द्र बनाये गये है। परीक्षा के सफल सम्पादनार्थ एसडीएम टिहरी को नोडल अधिकारी, एसडीएम नरेंद्रनगर को अपने परगना क्षेत्रान्तर्गत जोनल मजिस्ट्रेट तथा 34 सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किये गए हैं। जनपद क्षेत्रान्तर्गत 34 परीक्षा केंद्रों में 7 हजार 965 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। गोपनीय परीक्षा सामग्री को कोषागार से प्राप्त करने से लेकर परीक्षा केंद्रों में हस्तगत कराये जाने तथा परीक्षा समाप्ति पर पोस्ट ऑफिस में जमा करने तक को लेकर सभी संबंधित अधिकारियों, सेक्टर मजिस्ट्रेट को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। 


जनपद क्षेत्रान्तर्गत दिनाँक 12फरवरी , 2023 को आयोजित परीक्षा को निष्पक्षता एवं सुचारू रूप से सम्पन कराये जाने तथा शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु जिला मजिस्ट्रेट टिहरी गढ़वाल द्वारा परीक्षा केंद्रों पर धारा 144 लागू करने के आदेश जारी किए गए हैं, जो परीक्षा केन्द्रो एवं उनके आस-पास की 200 मीटर की परिधि के क्षेत्रान्तर्गत लागू होगें। परीक्षा समाप्ति के पश्चात परीक्षा संबंधी गोपनीय पैकेट्स को पोस्ट ऑफिस के माध्यम से उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग, हरिद्वार को भेजा जाएगा, इस हेतु अधीक्षक डाकघर टिहरी प्रखंड नई टिहरी को इस कार्य के लिए मुख्य पोस्ट ऑफिस नई टिहरी एवं डाकघर नरेन्द्रनगर के संबंधित स्टाफ (चार डिस्पेज काउन्टर) की उपस्थिति सहित खोलने को कहा गया है।


इसके साथ ही कंट्रोल रूम बनाने, तीन सदस्यीय उडनदस्ता टीम बनाने तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं प्रधानाचार्य/केन्द्र व्यवथापकों द्वारा सम्पादित की जाने वाली कार्यवाही से संबंधितों को अवगत कराए जाने हेतु पूर्व में ही बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं।



Translation in english 


34 examination centers have been set up in the district for examination.  For the successful conduct of the examination, SDM Tehri has been nominated as the nodal officer, SDM Narendra Nagar as Zonal Magistrate and 34 Sector Magistrates under his pargana area.  7 thousand 965 candidates will take the exam in 34 examination centers under the district area.  Necessary guidelines have been given to all the concerned officers, sector magistrates, right from receiving the confidential examination material from the treasury to handing it over to the examination centers and depositing it at the post office at the end of the examination.

 District Magistrate Tehri Garhwal has issued orders to implement Section 144 on the examination centers for fair and smooth completion of the examination held on February 12, 2023 under the district area, and for peace and security arrangements, which is applicable to the examination centers and their surroundings.  Applicable within the radius of 200 meters of the pass.  After the completion of the examination, the confidential packets related to the examination will be sent to the Uttarakhand Public Service Commission, Haridwar through the post office, for this the Superintendent Post Office Tehri Block New Tehri will be sent to the Head Post Office New Tehri and concerned staff (four  Dispatch counter) has been asked to open.

 Along with this, necessary guidelines have been given after holding a meeting in advance to inform the concerned about the formation of a control room, formation of a three-member flying squad team and the action to be taken by the Sector Magistrate and Principal/Center Administrators.