Skip to main content

Top Bmrit

Hard work never fails

2342610534154856043

Tehri News:DM post on social media

Tehri News:DM post on social media


मा. मंत्री जी ग्राम तिवाड़ को पर्यटन ग्राम घोषित किया गया।**

 **मा. कैबिनेट मंत्री, उत्तराखण्ड सरकार सतपाल महाराज जी द्वारा कल जनपद  टिहरी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम तिवाड़ में पंडित दीन दयाल गृह आवास (होम स्टे) के अंतर्गत निर्मित गढ़वाल दर्शन होम स्टे का निरीक्षण किया गया। इस दौरान मा. मंत्री जी ग्राम तिवाड़ को पर्यटन ग्राम घोषित किया गया।**


मा. मंत्री लोक निर्माण विभाग, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई, धर्मस्व व संस्कृति, ग्रामीण निर्माण, पंचायती राज, जलागम प्रबन्धन, बाढ़ नियंत्रण एवं भारत-नेपाल उत्तराखण्ड नदी परियोजनाएं, उत्तराखण्ड सरकार सतपाल महाराज जी ने कहा कि प्रसन्नता की बात है कि यहां पर होमस्टे का संचालन महिलायें कर रही हैं। कहा कि महिलाओं को स्थानीय भोजन के साथ ही वेस्टर्न भोजन बनाने का भी प्रशिक्षण दिया जाए। कहा कि मोटे अनाज को लेकर हम इंटरनेशनल ईयर ऑफ मिलेट्स वर्ष मना रहे हैं, जिसका अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करना है। आज उत्तराखंड के स्थानीय उत्पाद से बनी भोजन की थाली बड़े-बड़े होटलों में परोसी जा रही है। कहा कि होमस्टे में शौचालय आधुनिक सुविधाओं से लैस हो, मकान उत्तराखंड काष्ठकला शैली में बने, इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। जी-20 सम्मेलन में उत्तराखंड को मौका मिला है, अपनी संस्कृति को देश-विदेश में पहुंचाने का यह एक अच्छा अवसर है।


मा. मंत्री जी द्वारा पार्किंग व्यवस्था, फ्लोटिंग जेटी, प्रशिक्षण आयुसीमा में छूट हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। कहा कि तिवाड़ गांव में 15 पंजीकृत होमस्टे हैं, जिनमें से 10 लोगों को राज्य सहायता दी जा चुकी है। इसके साथ ही 08 लोगों को मोटर वोट हेतु राज्य सहायता दी जा चुकी है। क्षेत्र में कही विकास कार्य किये जायेंगे, रोजगार के अवसर प्राप्त किये जायेंगे, क्षेत्र को वर्ल्ड क्लास डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जाएगा। 


इस अवसर पर मा. विधायक प्रतापनगर विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि क्षेत्र का यह एकमात्र गांव है, जो होमस्टे हब ग्राम है। कहा कि यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं, बोटिंग पॉइंट बढ़ाने, पार्किंग व्यवस्था, मोटणा-झिवांली मोटर मार्ग व पीपलडाली-म्यूंडा मोटर मार्ग की स्वीकृति, झील के चारों तरफ गांव को जोड़ने हेतु रिंग रोड तथा पीएम आवास पोर्टल खोलने आदि की मांग की गई।

इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता खेम सिंह चैहान, प्रधान संगीता रावत, अध्यक्ष उत्तरायणी भागीरथी विकास समिति कुलदीप पवांर, डीटीडीईओ अतुल भंडारी, डीपीआरओ एम.एम. खान अधिशासी अभियंता पुनर्वास डी.एस. नेगी सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं ग्रामीण मौजूद रहे.



तल्ला उप्पू पहुंचकर डूब क्षेत्र की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे पुनर्वास संघर्ष समिति के सदस्यों को समस्याओं का सकारात्मक समाधान का विश्वास दिलाते हुए धरना प्रदर्शन समाप्त--


*कल DM ग्राम  सभा तल्ला उप्पू पहुंचकर डूब क्षेत्र की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे पुनर्वास संघर्ष समिति के सदस्यों को समस्याओं का सकारात्मक समाधान का विश्वास दिलाते हुए धरना प्रदर्शन समाप्त कराया गया।**


ग्राम सभा तल्ला उप्पू पुनर्वास संघर्ष समिति के सदस्य 53 दिन से ग्राम सभा तल्ला उप्पू के विस्थापन को लेकर हड़ताल पर बैठे थे। उन्हें अवगत कराया गया कि ग्राम सभा तल्ला उप्पू के विस्थापन को लेकर 2019 में केन्द्र सरकार को पत्र प्रेषित किया गया था, जिसमें कुछ आपत्तियां लगी थी। इसके साथ ही उनकी मांग को कल शुक्रवार को जिला कार्यालय नई टिहरी में मा. कैबिनेट मंत्री, उत्तराखण्ड सरकार श्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में भी रखा गया है। मा. मंत्री जी द्वारा ग्राम सभा तल्ला उप्पू के विस्थापन की मांग को केन्द्र सरकार में प्रस्तावित कर जल्द ही समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया गया है। 



समिति के सदस्यों को विश्वास में लेते हुए बताया गया कि ग्राम सभा तल्लू उप्पू की सिंचित भूमि डूब क्षेत्र में आने के कारण विशेष ग्राम केस में प्रस्तावित करते हुए पात्रता निर्धारित करने हेतु सर्वे कर सूची तैयार की जायेगी तथा मा. कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज जी के माध्यम से केन्द्र सरकार में रखकर सकारात्मक समाधान किया जाएगा, जिसके लिए कुछ समय मांगा गया। कहा गया कि पुर्नवास कार्यालय द्वारा जो भी कार्यवाही की जायेगी, कृत कार्यवाही की सूचना ग्राम प्रधान जी को भी उपलब्ध करा दी जायेगी।


इस मौके पर एसडीएम टिहरी अपूर्वा सिंह, अधीक्षण अभियन्ता आर.के. गुप्ता, अधिशासी अभियन्ता डी.एस. नेगी, वरिष्ठ भाजपा नेता खेम सिंह चैहान, प्रधान सुशीला चैहान सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।







कैबिनेट मंत्री, उत्तराखण्ड सरकार सतपाल महाराज  जी द्वारा योजनाओं का शिलान्यास 



’’मा. कैबिनेट मंत्री, उत्तराखण्ड सरकार सतपाल महाराज जी द्वारा कल जनपद टिहरी गढ़वाल में कुल लागत धनराशि 1313.55 लाख की 11 विभागीय योजनाओं का शिलान्यास किया गया। इसके साथ ही मा. पंचायतीराज मंत्री जी द्वारा 1034 ग्राम पंचायतो को पंचम राज्य वित्त आयोग से प्राप्त द्वितीय छमाही किश्त रुपये 12.46 करोड़ की धनराशि का हस्तांतरण पीएफएमएस के माध्यम से एक क्लिक में किया गया।’’**


कलेक्ट्रेट परिसर टिहरी गढ़वाल में मा. मंत्री लोक निर्माण विभाग, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई, धर्मस्व व संस्कृति, ग्रामीण निर्माण, पंचायती राज, जलागम प्रबन्धन, बाढ़ नियंत्रण एवं भारत-नेपाल उत्तराखण्ड नदी परियोजनाएं, उत्तराखण्ड सरकार सतपाल महाराज जी द्वारा  कल् कुल  लागत धनराशि 1313.55 लाख की 11 विभागीय योजनाओं का शिलान्यास किया गया। इन योजनाओं में जनपद टिहरी के भिलंगना विकासखण्ड में बूढ़ाकेदार व विनयखाल की 20 पर्वतीय नहरों (55.240 किमी.) की सुदृढीकरण योजना कुल लागत रुपये 488.74 लाख, भिंलगना विकासखण्ड के अंतर्गत घुत्तु बाजार एवं देवंज ग्राम की बाढ़ सुरक्षा योजना कुल लागत 485.25 लाख, राज्य योजना के अंतर्गत विधान सभा क्षेत्र घनसाली के विकासखण्ड भिलंगना के अंतर्गत कोन्ती बणगांव-सिलोली सेरा-चिलयालगांव तक मोटर मार्ग के नव निर्माण कार्य द्वितीय चरण स्टेज-1 कुल लागत रुपये 92.88 लाख, राज्य योजना के अंतर्गत विधान सभा क्षेत्र घनसाली के विकास खण्ड भिलंगना ग्राम सटियाला के तोक से ग्राम गवाणा मल्ला तक मोटर मार्ग के नव निर्माण कार्य द्वितीय चरण स्टेज-1 कुल लागत 61.71 लाख, राज्य योजना के अंतर्गत विधान सभा क्षेत्र घनसाली के विकासखण्ड भिलंगना के अंतर्गत घण्डियालधार से हडियाणा मल्ला श्री नागेन्द्र देवता मंदिर से खोमचू नामे तोक खोली तक मोटर मार्ग के नव निर्माण कार्य द्वितीय चरण का स्टेज-1 कुल लागत रुपये 99.97 लाख, विकासखण्ड जाखणीधार के ग्राम पंचायत पिपोला दुगं में पंचायती भवन कुल लागत रुपये 10 लाख, विकासखण्ड चम्बा के ग्राम पंचायत पलास में पंचायत भवन कुल लागत रुपये 15 लाख, विकासखण्ड चम्बा के ग्राम पंचायत कोलधार में पंचायत भवन कुल लागत रुपये 15 लाख, विकासखण्ड चम्बा के ग्राम पंचायत वीड में पंचायत भवन कुल लागत रुपये 15 लाख, विकासखण्ड भिलगंना के ग्राम पंचायत मैड में पंचायत भवन कुल लागत रुपये 10 लाख तथा विकास खंड जाखणीधार के अंतर्गत ग्राम मंदार में पंचायती भवन कुल लागत धनराशि रुपये 20 लाख के शिलान्यास की योजनाएं शामिल हैं।


इस मौके पर जिला सभागार टिहरी में मा. मंत्री जी द्वारा 1034 ग्राम पंचायतो को पंचम राज्य वित्त आयोग से प्राप्त द्वितीय छमाही किश्त रुपये 12.46 करोड़ की धनराशि का हस्तांतरण पीएफएमएस के माध्यम से एक क्लिक में किया गया। तत्पश्चात् टिहरी बांध पुनर्वास की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्राम तल्ला उप्पू के विस्थापन, सम्पार्शिक क्षति नीति में कट ऑफ डेट संशोधन, सम्पार्शिक क्षति के अन्तर्गत प्रभावित दुकानदारों को दुकान सहायता राशि भुगतान एवं भूमिहीन कृषकों के सम्बन्ध में विचार-विमर्श किया गया।


मा. कैबिनेट मंत्री जी द्वारा ग्राम तल्ला उप्पू के विस्थापन को लेकर प्रकरण को केन्द्र में रखकर शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया गया। मा. मंत्री जी ने कहा कि टिहरी बांध परियोजना को साकार रूप देने में जिन लोगों को भूमियाला छोेड़ना पड़ा है, उनके प्रति हमारा कर्त्तव्य है कि उनके पुनर्वास से संबंधित समस्याओं का निस्तारण समय से करें। उन्होंने टीएचडीसी के अधिकारियों को निर्देशित किया कि पुनर्वास हेतु सरकार द्वारा निर्गत धनराशि को प्रभावित विस्थापित परिवारों को समय पर वितरित करना सुनिश्चित करें। लोगों की समस्याओं का समाधान करने की भावना से काम करने को कहा गया। पुनर्वास से संबंधित जो समस्याओं के समाधान हेतु केन्द्र से सम्पर्क करने की बात कही गयी। 


इस मौके पर मा. मंत्री जी द्वारा 26 जनवरी, 2023 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली में कर्त्तव्य पथ पर उत्तराखण्ड की झांकी को प्रथम स्थान प्राप्त होने पर सभी को बधाई दी गई। राज्य योजनाओं के कार्यों में जन प्रतिनिधियों की भी राय लेने को कहा गया। कहा कि एक तिथि तय कर गांव में ग्राम स्थापना दिवस मना सकते हैं, जिसमें स्थानीय उत्पाद, बागवानी, साफ-सफाई आदि कार्य कर सकते हैं।

कहा कि केन्द्र से लगभग 132 करोड़ की धनराशि काॅम्पेक्टर हेतु लाई गई है। पंचायतांे को मजबूत करना है, इससे राज्य और देश का विकास होगा। राज्य सरकार द्वारा पहाड़ी भोजन, पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है।


इस मौके पर मा. विधायक टिहरी किशोर उपाध्याय, घनसाली शक्तिलाल शाह एवं प्रतापनगर विक्रम सिंह नेगी द्वारा पुनर्वास से संबंधित अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया गया है। साथ ही टिहरी डैम के ऊपर स्थानीय लोगों हेतु 24 घण्टे आवागमन करने हेतु पूर्व में केन्द्रीय मंत्री जी द्वारा कही गई बात पर अमल करने को कहा गया।


भूमि प्रतिकर भुगतान के लम्बित मामलों का निस्तारण एक सप्ताह में कराने हेतु अपर जिलाधिकारी को कहा गया है। आज की बैठक के आधार पर रिपोर्ट तैयार कर राज्य सरकार को उपलब्ध करा दी जायेगी।


इस मौके पर मा. अध्यक्ष जिला पंचायत टिहरी सोना सजवाण, अध्यक्ष नगरपालिका परिषद् टिहरी सीमा कृषाली, ब्लॉक प्रमुख जाखणीधार सुनीता देवी, चम्बा शिवानी बिष्ट, भिलंगना बसुमति घाणाता, एडीएम रामजीशरण शर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा राजेश नोटियाल, जिला महामंत्री उदय रावत, राजेन्द्र जुयाल, वरिष्ठ भाजपा नेता खेम सिंह चौहान, रघुवीर सजवाण, अधिशासी निदेशक टीएचडीसी एल.पी. जोशी, अधीक्षण अभियंता पुनर्वास आर.के. गुप्ता, डीडीओ सुनील कुमार, एसडीएम अपूर्वा सिंह सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी मौजूद रहे।



Thankyou for watching this amazing post🙏


Join my whatsapp group.

Whatsapp👈

Message me on Instagram

Instagram👈