UPSC Apply form online
UPSC Apply form online
UPSC CSE नोटिफिकेशन -
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी।
UPSC IAS Notification 2025: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) सिविल सेवा परीक्षा (प्रीलिम्स)- 2025 का नोटिफिकेशन ( UPSC CSE Notification 2025 ) जारी कर दिया गया है ।आवेदन की प्रक्रिया upsconline.nic.in पर 22 जनवरी 2025 से ही शुरू हो गई है।
यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर नोटिफिकेशन चेक किया जा सकेगा। आईएएस, आईपीएस, आईआरएस, आईएफएस समेत विभिन्न सिविल सेवाओं में जाना चाह रहे युवा 11 फरवरी 2025 तक आवेदन कर सकेंगे। यूपीएससी सिविल सर्विसेस प्रीलिम्स परीक्षा 2025 का आयोजन 25 मई 2025 को होगा।
इस परीक्षा ( UPSC CSE Notification 2025 ) के माध्यम से भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) सहित अन्य अखिल भारतीय सेवाओं के लिए अफसरों का चयन किया जाएगा। भारतीय वन सेवा परीक्षा की मुख्य परीक्षा में बैठने के लिए यूपीएससी सिविल सेवा प्रीलिम्स पास करना होगा। यानी दोनों प्रतियोगी परीक्षाओं का प्रीलिम्स एग्जाम कॉ़मन होगा।
सिविल सेवा पदों के लिए योग्यता : मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/ इंस्टीट्यूट से किसी भी विषय में बैचलर डिग्री प्राप्त होनी चाहिए।
- बैचलर डिग्री पाठ्यक्रम की अंतिम परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। ऐसे उम्मीदवारों को सिविल सेवा (मुख्य परीक्षा) का फॉर्म भरते समय बैचलर डिग्री प्राप्त होने का प्रमाण देना होगा।


